News Room Post

Steel Man Of India: स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन, टाटा स्टील ने दुख जताते हुए कही ये बात

नई दिल्ली। देश के स्टील मैन के नाम से पुरारे जाने वाले जमशेद जे ईरानी का 86 साल में निधन हो गया है। स्टील मैन ने कल यानी 31 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली, इस दौरान यह जमशेदपुर में थे। इस बात की जानकारी टाटा स्टील ने बयान जारी कर दिया कि स्टील मैन ऑफ इंडिया अब नहीं रहे। चार दशकों से ये टाटा स्टील ग्रुप से जुड़े हुए थे। हम आपको बता दें कि जमशेद जे ईरानी साल 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। आइए इनके बारे में कुछ खास बाते आपको बताते है-

टाटा स्टील ने जताया दुख

टाटा स्टील ने इस खबर पर दुख जताते हुए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने लिखा कि- ”भारत के स्टील मैन कहे जाने वाले पद्म भूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन पर हमें गहरा दुख हुआ है। टाटा स्टील परिवार उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।” 

ईरानी की पढ़ाई

मिली जानकारी के अनुसार, जमशेद जे ईरानी का जन्म 2 जून 1936 को नागपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम जीजी ईरानी और मां का नाम खुर्शिद ईरानी था। ईरानी ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज कॉलेज से पढ़ाई की, यहां से इन्होंने अपनी एमएससी पूरी की। इन्होंने अपने बीएससी की पढ़ाई जमशेदपुर से ही पूरी की थी। इनको साल 2007 में पद्मभूषण भी मिला था। ईरानी 1978 में जनरल सुपरिंटेंडेंट, उसके बाद जनरल मैनेजर के रूप में और फिर साल 1985 को टाटा स्टील के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद ये टाटा स्टील के जॉइंट मैनेजिंग और फिर मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में दिखे।

Exit mobile version