News Room Post

Keshub Mahindra Passes Away: नहीं रहें महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा, नम आंखों से यूजर्स दे रहे श्रद्धांजलि

Keshub Mahindra Passes Away: निधन के बाद से शोक की लहर चल पड़ रही है। हर कोई बिजनेस टाइकून को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा हैं। आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर निधन की जानकारी दी है

keshab mahindra

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन हो गया है। उनका निधन  99 की उम्र में हुआ है। इस बात की जानकारी INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने आधिकारिक ट्विटर के जरिए दी है। निधन के बाद से शोक की लहर चल पड़ रही है। हर कोई बिजनेस टाइकून को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा हैं। आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर निधन की जानकारी दी है और केशब महिंद्रा के साथ के पुरानी फोटो भी शेयर की है।

फोर्ब्स की 2023 की लिस्ट में शुमार था केशब महिंद्रा का नाम

बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में केशब महिंद्रा का नाम शामिल हुआ था। उन्होंने  दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2022-2023 में केशब महिंद्रा की संपत्ति लगभग 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर मापी गई थी। इसके साथ 99 साल की उम्र में उसका नाम सबसे उम्रदराज अरबपति की दौर पर भी फेमस हुआ था। हालांकि आज केशब महिंद्रा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि मौत की वजह सामने नहीं आई है।

2012 में छोड़ा कंपनी के चेयरमैन का पद

केशब महिंद्रा के करियर और निजी जीवन के बारे में बात करें तो उनका जन्म 1923 को शिमला में हुआ था। जिसके बाद अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी में ही काम करना शुरू किया । साल 1963 में केशब ने बतौर चेयरमैन महिंद्रा ग्रुप को ज्वाइन किया था। जिसके बाद साल 2012 में ही उन्होंने चेयरमैन के पद से रिटायरमेंट ली थी।

 

Exit mobile version