News Room Post

यहां जानें क्यों बदला Myntra ने अपना लोगों, यहां पढ़ें वजह

myntra2

myntra2

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा (Myntra) ने अपना लोगो बदल लिया है। हाल ही में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कंपनी के लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा। कार्यकर्ता की शिकायत के मुताबिक मिंत्रा का लोगो महिलाओं के लिए अशोभनीय है। इस मामले पर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसके पक्ष में बोल रहा है तो कोई विपक्ष में बोल रहा है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, मुंबई की एक अवेस्ता फाउंडेशन की नाज पटेल शिकायतकर्ता ने पिछले महीने मुंबई पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जिसके मुताबिक, उन्हें मिंत्रा का लोगो आपत्तिजनक लगा। साइबर सेल के रश्मि करंदीकर ने कहा कि एक शिकायतकर्ता ने इस मामले में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ”हमने शिकायत के बाद मिंत्रा के साथ एक बैठक की। कंपनी के अधिकारी बैठक में आये और लोगो बदलने के लिये सहमत हुए। उन्होंने इस बारे में एक ई-मेल भेजा है।”ट

इस मामले पर सोशल मीडिया पर यूजर्स मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ को लगता है कि कंपनी ने लोगो बदलने का फैसला सही लिया है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि लोगों की सोच गलत है जिसे बदलने की जरूरत है।

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी मिंत्रा देश की सबसे बड़ी फैशन ई-रिटेलरों में से एक है। 2007 में स्थापित हुई मिंत्रा को साल 2014 में फ्लिपकार्ट ने खरीद लिया। इसके बाद साल 2016 में फ्लिपकार्ट ने फैशन ई-रिटेलर Jabong का भी अधिग्रहण किया। तब से यह देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइयों में से एक बन गई है।

Exit mobile version