News Room Post

Satta King: जानें क्या है सट्टा मटका?, जिससे आप कमा सकते हैं करोड़ों, लेकिन…

नई दिल्ली। वैसे तो भारत में हर प्रकार का सट्टा अवैध है। जुआ अधिनियम के तहत कानून की दृष्टि में सट्टा गैर-कानूनी माना गया है, लेकिन इसके बावजूद भी व्यापक स्तर पर इसका संचालन किया जाता है और खास बात यह है कि इससे लोग अच्छी खासी आय भी अर्जित कर ले रहे हैं, लेकिन समस्या यह है कि आज भी अधिकांश लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है कि आखिर सट्टा मटका क्या होता है और इससे कैसे अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं? तो आज इस आर्टिकल में हम आपको सट्टा मटका के बारे में भी बताएंगे और उस प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे कि आप कैसे इससे अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।

आपको बता दें कि ब्रिटिश शासनकाल से ही भारत में सट्टा का संचालन किया जाता था। उन दिनों बहुत तरह का सट्टा खेला जाता था, लेकिन सर्वाधिक लोकप्रिय सट्टा मटका माना जाता है। इस खेल में अधिकांश कुलीन वर्ग के लोग हिस्सा लेकर अच्छी आय अर्जित करते थे, लेकिन अंग्रेजों के जाने के बाद इसे भारत सरकार द्वारा अवैध करार दे दिया गया, लेकिन इसके बावजूद भी बड़े पैमाने पर इसका संचालन किया जाता है। आइए, आगे जानते हैं कि आखिर सट्टा मटका क्या होता है?

अंग्रेजों के शासनकाल में सट्टा मटका के तहत मटके में बहुत सारी पर्ची डाली जाती थी, जिसे लोगों को अपने अनुमान के आधार पर किसी विशेष नंबर वाली पर्ची उठानी होती थी। अगर उसका अनुमान सही साबित हो जाता था, तो उसे उस पर अच्छी रकम बढ़ाकर दे दी जाती थी। इस तरह से यह खेल उन दिनों से प्रचलन में आया है। बाद में लोग इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेने लगे। हालांकि, गुजरते समय के साथ-साथ इसमें कई तरह के बदलाव हुए और आज इसका स्वरूप पूरी तरह से बदल चुका है। आज यह मटका में नहीं, बल्कि ऑनलाइन खेला जा रहा है। कुछ साल पहले तक इसे ऑफलाइन खेला जाता था। आइए, अब आगे आपको बताते हैं कि आज की तारीख में सट्टा मटके का खेल कैसा हो चुका है और आप कैसे खले सकते हैं।

आपको बता दें कि सट्टा मटका में स्थानों के नाम पर पर्ची लिखवाई जाती है। इसमें अलग-अलग स्थानों के नामों की पर्ची होती है। कहीं डिवासर तो कहीं मायापुरी के नाम सरीखी पर्चियां होती हैं। आपको अपने अनुमान के आधार के नंबर पर पर्ची लिखवानी होती है। अगर आपके द्वारा लगाया गया नंबर वास्तविकता में तब्दील हुआ, तो आपको कुछ रकम बढ़ाकर दे दी जाती है। तो अब आप समझ ही गए होंगे कि किस तरह से इस पूरे खेल को अंजाम दिया जाता है। लेकिन, ध्यान रहे कि यह एक अप्रत्याशित खेल है। यहां कब क्या हो जाए। कह पाना मुश्किल है, तो ऐसी स्थिति में आप यह मत समझ लीजिएगा कि आपको आपके द्वारा लगाए गए सट्टे पर हमेशा पैसा ही मिलेगा। कई बार आपका पैसा डूब भी सकता है। बहरहाल, बतौर पाठक आपको यह पूरा खेल कैसा लगा? आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version