News Room Post

नए साल के पहले दिन आम आदमी की जेब को बड़ा झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानें दाम

नई दिल्ली। नए साल का आगाज आज हो गया है। पहले ही दिन आम आदमी की जेब को बड़ा झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर महंगा (LPG cylinder Price Hike) हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की गई है।

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत अब 1,349 रुपये हो गई है, जो पहले 1,332 रुपये थी। 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 17 रुपये तक महंगा हो गया है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है।

बता दें कि इससे पहले दिंसबर में तेल कंपनियां रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 2 बार बढ़ोतरी कर चुकी हैं। हालांकि तब 100 रुपये दाम बढ़ाए थे।बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्ली में प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 694 रुपये है। हालांकि, जनवरी महीने और साल के पहले दिन तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की। इसकी कीमत 694 रुपये ही है।

एलपीजी के दाम ऐसे करें चेक

अगर आप रसोई गैस सिलेंडर की कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। इन वेबसाइट पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। इसकी मदद से आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

Exit mobile version