नई दिल्ली। आज से सितंबर महीने की शुरूआत हो गई है। महीने के पहले ही दिन जहां एक ओर पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 पैसे की कटोती कर लोगों की राहत दी है। इस नए बदलाव के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल दी गई राहत के बावजूद देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 के पार बिक रहा है।
ये हैं प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
चंडीगढ़ | 97.53 | 88.48 |
लखनऊ | 98.43 | 89.15 |
नोएडा | 98.65 | 89.34 |
गुरुग्राम | 99.07 | 89.46 |
चेन्नई | 99.08 | 93.38 |
नई दिल्ली | 101.34 | 88.77 |
कोलकाता | 101.72 | 91.84 |
पटना | 103.89 | 94.65 |
बेंगलुरु | 104.84 | 94.19 |
हैदराबाद | 105.4 | 96.84 |
मुंबई | 107.39 | 96.33 |
जयपुर | 108.27 | 97.91 |
इंदौर | 109.81 | 97.63 |
रीवा | 112.19 | 99.81 |
अनूपपुर | 112.59 | 100.18 |
श्रीगंगानगर | 113.22 | 102.45 |
हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।