News Room Post

Happy Birthday Ratan Tata: 84 साल के हुए रतन टाटा, Twitter पर इस खास अंदाज में लोग कर रहे बर्थडे Wish

नई दिल्ली। अगर बात जब भी भारतीय बिजनेसमैन के सफल उद्योगपतियों की जाती है, तो सबसे पहले सबकी जुबां पर रतन टाटा का नाम आ जाता है। बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा (Happy Birthday Ratan Tata) का आज जन्मदिन है। 28 दिसंबर को रतन टाटा अपना 84 वां जन्मदिन मना रहे हैं। । रतन टाटा ना सिर्फ उद्योग जगत में ही अपनी सफलता के लिए नहीं जाने जाते है, बल्कि वो अपने अलग व्यक्तित्व की पहचान भी बनाई है। रतन टाटा आज कई लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। आपको बता दें कि रतन टाटा को साल 2008 में पद्म विभूषण ने नवाजा जा चुका हैं इसके अलावा साल 2000 में पद्म भूषण अवॉर्ड भी मिला चुका हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दिग्गज नेताओं से लेकर आम जनता भी उन्हें ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामानएं दे रहे हैं।

एक नजर डालते है रतन टाटा के जीवन परिचय पर। उनका जन्‍म 28 दिसंबर 1937 को गुजरात के सूरत में हुआ था वह पारसी परिवार से तालुक रखते है। उनके पिता का नाम नवल टाटा और माता का नाम सोनू टाटा था। इसके अलावा रतन टाटा टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन हैं।

नितिन गडकरी ने दी बधाई-

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने रतन टाटा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, प्रसिद्ध उद्योगपति पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

सोशल मीडिया पर लोग ऐसे कर रहे है बर्थडे विश-

ट्विटर के माध्यम से लोग भारतीय बिजनेसमैन रतन टाटा को जन्मदिन की बधाई संदेश दे रहे हैं। साथ ही ट्विटर पर #RatanTata पर ट्रेंड भी कर रहा है।

Exit mobile version