News Room Post

Corona: देश में 24 घंटे के अंदर आए 3.82 लाख नए केस, नई मौतें 3,780

corona test

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामले तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। लगातार देश में तीन लाख से अधिक कोरोना के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। ऐसे में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई कि, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 82 हजार 315 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बात करें तो एक दिन में हुई मौतों की, तो यह आंकड़ा 3 हजार 780 दर्ज किया गया। बता दें कि इन नए आंकड़ों के बाद अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,06,65,148 हो गई है। वहीं 3,780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,26,188 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,87,229 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,69,51,731 है। बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में बीते दिन कोरोना के 19 हजार 953 नए मामले सामने आए और 18,788 लोग रिकवर हुए। वहीं एक दिन में 338 मौतें हुईं। जिसके बाद कुल मामले 12,32,942, कुल रिकवरी 11,24,771 और कुल मौतें 17,752 हो गई हैं। बता दें कि दिल्ली में 90,419 सक्रिय मामले हैं।

वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 की मौतों और नए मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि मुंबई की स्थिति में सुधार हुआ है। मंगलवार को राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 71,000 तक जा पहुंचा। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। सोमवार को राज्य में 567 मौतें हुई थीं, जबकि मंगलवार को 891 मौतें हुईं। इसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा 71,742 तक जा पहुंचा। नए संक्रमणों की संख्या फिर से 50,000 के स्तर को पार करते हुए 51,880 हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 48,22,902 हो गई है।

मुंबई में 2,554 नए मामले आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 661,175 तक जा पहुंची। मौतों की संख्या सोमवार को 78 थी जो मंगलवार को घटकर 62 हो गई। देश की वाणिज्यिक राजधानी में अब तक 13,434 लोग कोरोना से मर चुके हैं।

Exit mobile version