News Room Post

लंदन से वापस आने के बाद कनिका ने किया था पार्टी का आयोजन, भाजपा सासंद दुष्यंत सिंह भी पार्टी में शामिल

मशहूर बॉलीवुड गीत 'बेबी डॉल' से चर्चा में आईं गायिका कनिका कपूर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह नोवल कोरोवायरस से पीड़ित हैं। वह भारत की शायद पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो इस वायरस की चपेट में आई हैं। लंदन से वापस आने के बाद कनिका ने 12, 13 और 14 मार्च को एक पार्टी का आय़ोजन किया था।

Kanika Kapoor Corona

नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड गीत ‘बेबी डॉल’ से चर्चा में आईं गायिका कनिका कपूर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह नोवल कोरोवायरस से पीड़ित हैं। वह भारत की शायद पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो इस वायरस की चपेट में आई हैं। लंदन से वापस आने के बाद कनिका ने 12, 13 और 14 मार्च को एक पार्टी का आय़ोजन किया था। माना जा रहा है कि इन तीनों दिन में वह अलग-अलग पार्टियाों में मौजूद रहीं। जिसको लेकर काफी परेशानियां खड़ी हो रही है।

दुष्यंत सिंह भी पार्टी में शामिल

आपको बता दें कि जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी, उसमें वसुंधरा राजे के बेटे और भाजपा सासंद दुष्यंत सिंह भी शामिल थे। यह खबर पता चलते ही दुष्यंत ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं वसुंधरा राजे ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थी। वहां 500 से भी ज्यादा मेहमान मौजूद थे।

वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं

आपको बता दें कि कनिका पर आरोप है कि वह एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं। कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी, जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है। इस अपार्टमेंट के अधिकतर निवासी अब ये बिल्डिंग छोड़ कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। कनिका कपूर का पूरा परिवार इस बिल्डिंग में रहता है और अब उनके पूरा परिवार को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।

हेल्थ डिपार्टमेंट ने कनिका के संपर्क में रहे सभी लोगों को किया कॉल

जानकारी के मुताबिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कनिका के संपर्क में रहे सभी लोगों को कॉल किया है और उन्हे सेल्फ आईसोलेट करने के लिये भी कहा है। अभी किसी और मे लक्षण नही मिले हैं केवल सिंगर पॉजिटिव पायी गयी हैं। बता दें कि कनिका ने बेबी डॉल, जुगनी, चिट्टियां कलाइयां और देसी लुक जैसे तमाम सुपरहिट गाने गाए हैं।

Exit mobile version