News Room Post

Corona: देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में आए 70,421 नए केस

Corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार धीमी होने से थोड़ी राहत की सांस जरूर ली जा सकती है। वहीं सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 70,421 नए मामले सामने आए। जिसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,10,410 हो गई। वहीं एक दिन में 3,921 नई मौतों के बाद देश में इस महामारी के चलते कुल मौतों की संख्या 3,74,305 हो गई है। इसके अलावा देशभर में 1,19,501 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हुई। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,99,771 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,48,49,301 हुआ है।

बता दें कि विश्वभर में कोरोना के मामले बढ़कर 17.58 करोड़ हो गए हैं और इससे मरने वाले लोगों की संख्या 37.9 लाख हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 175,884,287 और 3,799,649 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,461,575 और 599,768 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 29,439,989 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।  30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (17,412,766), फ्रांस (5,802,314), तुर्की (5,330,447), रूस (5,148,499), यूके (4,581,779), इटली (4,244,872), अर्जेंटीना (4,124,190), कोलंबिया (3,753,224) हैं।

वहीं स्पेन (3,733,600), जर्मनी (3,723,295) और ईरान (3,028,717) हैं। मौतों के मामले में ब्राजील 487,401 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (370,384), मैक्सिको (230,150), यूके (128,168), इटली (127,002), रूस (124,314) और फ्रांस (110,553) में 100,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है।

Exit mobile version