News Room Post

Covid: देश में कोरोना केस में मामूली कमी, आज दिल्ली में और छूट का हो सकता है एलान

GYM & Yoga Institute Covid 19

नई दिल्ली। भारत में बुधवार को फिर कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। ये गिरावट मामूली है। हालांकि, नए मरीजों के मुकाबले ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। नए मरीजों की संख्या 284460 रही। वहीं, 3.76 लाख मरीज ठीक हुए। बुधवार को देश में 574 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। इस तरह मंगलवार के मुकाबले देश में 1454 कम मरीज मिले हैं। मंगलवार को नए कोरोना मरीजों की संख्या 285914 थी। भारत में इस वक्त 21.95 लाख लोग एक्टिव मरीज हैं। वहीं, आज दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी DDMA की बैठक होगी। इसमें दिल्ली में कुछ और छूट दिए जाने का फैसला हो सकता है।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 7498 नए मरीज मिले। यहां 29 और लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 11 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। दिल्ली में मंगलवार को 6000 मरीज मिले थे और 31 लोगों को महामारी की वजह से जान गंवानी पड़ी थी। महाराष्ट्र में कोरोना के 35756 नए मरीज मिले और 79 ने जान गंवाई। राज्य में बीते 24 घंटे में 39857 मरीज ठीक भी हुए। अब भी यहां एक्टिव केस करीब 3 लाख हैं। केरल में 49771 नए मरीज मिले हैं। यहां 63 और लोगों ने जान गंवाई है। जबकि, 34000 से ज्यादा मरीज बीते 24 घंटे में ठीक भी हुए हैं।

दिल्ली में आज डीडीएमए की बैठक में कुछ और राहतों का एलान किया जा सकता है। ये बैठक सुबह 10 बजे के करीब होगी। पिछले दिनों कोरोना केस बढ़ने के बाद डीडीएमए ने दिल्ली में कई पाबंदिया लगाई थीं। इनमें होटल और रेस्तरां बंद करने के आदेश भी थे। फिलहाल कोरोना केस में गिरावट को देखते हुए इन्हें खोलने का आदेश आज दिया जा सकता है। साथ ही दफ्तरों में सभी स्टाफ की हाजिरी को भी हरी झंडी दिखाई जा सकती है।

Exit mobile version