News Room Post

Delhi Nursery Admission 2022: दिल्ली में जारी किया गया नर्सरी एडमिशन का शेड्यूल, 15 दिसंबर से भरें जाएंगे फॉर्म

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी क्लास के दाखिले का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। कहा गया है कि स्कूलों को 14 दिसंबर तक सभी क्राइटेरिया अपलोड करने है और फॉर्म 15 दिसंबर से उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। यह फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट सात जनवरी तय की गई। जिसके बाद स्कूलों को 21 जनवरी तक शॉर्टलिस्ट् हुए स्टूडेंट्स की लिस्ट अपलोड करनी होगी। इसकी पहली लिस्ट 04 फरवरी को जारी हो जाएगी, वहीं एडमिशन की प्रक्रिया 31 मार्च 2022 को बंद कर दी जाएगी।

वहीं ओपन सीटों पर भी 6 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री लेवल एडमिशन का शेड्यूल रिलीज कर दिया गया है। इसमें सेशन 2022-23 के लिए दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में EWS/DG/CWSN कोटे के अतिरिक्त 2 सीटों पर एडमिशन शामिल किए गए हैं। इस शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों की ओर से एडमिशन का प्रोसेस शुरू किया जाएगा और एडमिशन लिस्ट‍ जारी होंगी।

पैरेंट्स को 07 जनवरी तक स्कूलों में यह फॉर्म भरने होंगे। जिसके बाद डीटेल्स अपलोड करने के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद ही पहली स्टू्डेंट लिस्ट 04 फरवरी 2022 तक जारी की जा सकेंगी। यदि पैरेंट्स को कोई क्वे‍री रहती है तो इसे 22 से 28 फरवरी तक रिसॉल्व किया जा सकेगा। वहीं फाइनल एडमिशन लिस्ट 15 मार्च को जारी कर दी जाएगी।

Exit mobile version