News Room Post

Maharashtra CET 2021: महाराष्ट्र सीईटी के आवेदन की बढ़ाई गई समय सीमा, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सीईटी सेल (Maharashtra CET Cell) ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT-CET 2021) के आवेदन की समय सीमा बढ़ाई है। ये समय सीमा बढ़ा कर 16 अगस्त कर दी गई है। ऐसे में उन उम्मीदवारों इससे फायदा होगी जो पहले फॉर्म नहीं भर पाए थे। ऐसे में अब उनके पास एक और मौका है अप्लाई करने का। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org है।

इंजीनियरिंग कोर्स के लिए सीईटी 4 से 20 सितंबर के बीच 2 सत्रों में आयोजित किया जाएगा। एमएचटी-सीईटी 2021 एक कंप्यूटर एग्जाम हैं। जिसके लिए आपको कैसे आवेदन करना है इसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

ऐसे करें अप्लाई

— सबसे पहले उम्मीदवारों को महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

— इसके बाद Maha CET 2021 link पर क्लिक करें।

— फिर आईडी और पासवर्ड के साथ रजिस्टर करें।

— इसके बाद जरुरी जानकारी भरने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

Exit mobile version