News Room Post

UP B.ed Result 2022: आज जारी किया जाएगा यूपी बीएड 2022 का परिणाम, ऐसे करें चेक अपना रिजल्ट

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश UP B.Ed JEE 2022 यूपी बीएड जेईई 2022 की परीक्षा 6 जुलाई, 2022 को बरेली विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा पर आवेदन की प्रक्रिया 15 मई, 2022 से शुरू हुई थी। हालांकि, लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 20 मई 2022 निर्धारित की गई थी। बीएड जेईई 2022 की परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 5 अगस्त 2022 को घोषित किया जाएगा, हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिजल्ट के लिए समय-समय पर उम्मीदवारों द्वारा इसकी वेबसाइट विजिट करना बेहतर विकल्प होगा।

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए कुल 6,67,463 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 6,15,787 परीक्षार्थी ही शामिल हुए थे, 51,676 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे थे। इस परीक्षा का रिजल्ट upbed2022.in पर उपलब्ध होगा। पास होने वाले उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया यानी काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

Step-1. UP B.Ed Result 2022 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।

Step-2. इसके बाद ‘UP BED Entrance Exam Result 2022’  के लिंक पर क्लिक करें।

Step-3. यहां पर क्लिक करने के बाद ओपन हुए पेज पर मांगी गई सारी आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट कर दें।

Step-4. डिटेल्स सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड लें। आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Exit mobile version