News Room Post

UPSC CSE Result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट हुआ जारी, श्रुति शर्मा बनीं टॉपर

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने बाजी मारते हुए टॉप किया। इसमें श्रुति शर्मा ने पहला, अंकिता अग्रावल और गरिमा सिंगला ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इन तीनों स्थानों पर लड़कियों ने ही कब्जा जमाया है। बता दें, श्रुति शर्मा दिल्ली स्थित सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी की है। मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षार्थियों के मार्क्स, रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए थे। अब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के माध्यम से सिविल सर्वेंट के कुल 712 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए  upsc.gov.in या upsconline.nic.in की साइट पर जाकर देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट-

Step-1 यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट -upsc.gov.in पर जाएं।

Step-2 यहां “UPSC Civil Services Result 2021 -Final Result” पर क्लिक करें।

Step-3 यहां आपको एक पीडीएफ डिस्प्ले होगा।

Step-4 इस पीडीएफ को डाउनलोड करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Step-5 इस रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित अवश्य रख लें।

Exit mobile version