News Room Post

KBC का 13वां सीजन शुरू, इस वजह से लोगों को याद आए 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार

sushil kumar

नई दिल्ली। टीवी का मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का 13वां सीजन 23 अगस्त से शुरू हो गया। ऐसे में अब लोगों को पांचवे सीजन में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार (Sushil Kumar) याद आ रहे हैं। शो का पांचवा सीजन साल 2011 में टेलिकास्ट हुआ था। इसमें सुशील कुमार ने 5 करोड़ रुपये जीते थे। जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने करोड़पित से रोडपति बनने तक का सफर तय किया था। वो कंगाल हो गए थे।

बिहार के सुशील कुमार ने अपनी समझदारी के 5 करोड़ की धनराशि अपने नाम किया था। उनकी प्रतिभा के अमिताभ बच्चन भी कायल हो गए थे। 5 करोड़ की रकम ने उनकी जिंदगी बदल दी थी, लेकिन जल्द ही उनके बुरे दिन भी आ गए थे।

फेसबुक पोस्ट के जरिए शेयर किया अपना दर्द

अपने बुरे दिनों के बारे में खुद सुशील कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी दर्दभरी कहानी लोगों तक पहुंचाई थी। उन्होंने लिखा था- ‘2015-16 का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था। मैं लोकल सेलिब्रिटी होने के नाते मैं बिहार में अलग-अलग जगह पर महीने में 10 से 15 शोज अटेंड करता था। इसी बीच मैं अपनी पढ़ाई से भी दूर होता जा रहा था। क्योंकि मैं एक लोकल फिगर था, उस समय मैं मीडिया को बहुत गंभीरता से लेता था।’

उन्होंने आगे लिखा- ‘असल में कई बार पत्रकार मेरे बारे में लिखते और मेरा इंटरव्यू भी लेते थे। मुझे उनसे बात करने का कोई एक्सपीरियंस नहीं था, लेकिन फिर भी मैं उन्हें अपने बिजनेस और अन्य चीजों के बारे में बता दिया करता था, ताकि लोगों को यह ना लगे कि मैं बेरोजगार हूं। हालांकि मेरा बिजनेस कुछ ही दिनों में खराब हो जाता था। केबीसी के बाद मैं भलाई करने वाला इंसान बन गया था, जिसे गुपचुप तरीके से डोनेशन देना पसंद था। मैंने एक महीने में कई इवेंट अटेंड कर पैसे डोनेट करता था, जिसकी वजह से कई बार लोगों ने मुझसे धोखा किया, जिसके बारे में मुझे बहुत देर से पता चला था।’

सुशील को लग गई थी शराब और धूम्रपान आदत

सुशील के मुताबिक, एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें शराब और धूम्रपान आदत हो गई थी। यही कारण था कि उनकी पत्नी उनपर गुस्सा होती थी। वो उन्हें घर से जाने की धमकी भी देती थी। फिर एक दिन वो घर और उनका साथ छोड़कर चली गई।

एक पत्रकार को सुशील ने इंटरव्यू में बताया कि केबीसी से जीता सारा पैसा खत्म हो गया है और अब दो गाय पाल रहे हैं। उनकी दूध बेच वो अपना गुजारा कर रहे हैं। ये खबर जानने के बाद सभी ने उनसे किनारा कर लिया था। उन्होंने बताया कि एक लोकल सेलिब्रिटी बनने से कंगाली तक का सफर उन्होंने काफी मुश्किल से तय किया था।

ऐसे निकलें बुरे दौरे से बाहर

हालांकि सुशील ने हिम्मत नहीं हारी और वो अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गए। उन्होंने मुंबई आकर फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सीखा और 3 फिल्मी स्क्रिप्ट लिखी। जिसे एक प्रोड्यूसर ने 20 हजार में खरीद लिया। इसके बाद वो मुंबई से बिहार पहुंचे और टीचर बनने की तैयरी में जुट गए। टीचर बनने के बाद उन्होंने शराब और धूम्रपान से दूरी बना ली। अब सुशील पर्यावरण की बेहतरी के लिए काम करते हैं।

Exit mobile version