News Room Post

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने दो साल बाद की काम पर वापसी, सुशांत की मौत के बाद से ही सदमे में थी एक्ट्रेस

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती चर्चा में रही हैं। रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उथल-पुथल मची हुई थी। जहां एक तरफ उन्हें NCB ने गिरफ्तार किया गया था तो वहीं उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी चले गए थे। एक तरफ सुशांत को खोना और दूसरी ओर ट्रोल करने वालों से परेशानी, इस तरह से रिया का जीवन काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था। उनको पुलिस-कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े थे। मगर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती अब धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं।

एक्ट्रेस ने चुनौतियों को पार पाते हुए एक बार फिर मजबूती से वापसी की है। हाल ही में रिया ने पुणे में एक फैशन शो में रैंप वॉक किया। हाल ही में रिया ने पुणे में एक फैशन शो में रैंप वॉक किया। उन्होंने कहा, “मैं यहां आने से सच में बहुत उत्साहित हूं। रैंप पर चलने में काफी समय हो गया है, लगभग दो साल, और मैं अपनी तरह इस पर वापस आकर खुश हूं।”


रिया चक्रवर्ती ने बीते दिनों ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए काम पर लौटने की जानकारी दी थी। पोस्ट में रिया चक्रवर्ती रेडियो मिर्ची के ऑफिस में हाथ में स्क्रिप्ट पकड़े माइक के सामने खड़ी नजर आईं थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिख, “बीते दिन मैं करीब दो सालों बाद काम पर लौटी थी। उन सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया, जो मुश्किल वक्त में भी मेरे साथ खड़े हुए थे। कोई मायने नहीं रखता, लेकिन सूरज हमेशा चमकता है। कभी भी हार नहीं मानना।” रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो को 61 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

Exit mobile version