News Room Post

Happy Birthday Daisy Shah: फिल्म ‘जय हो’ एक्ट्रेस डेजी शाह का 37वां जन्मदिन आज,करियर की शुरुआत में बतौर कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट बनकर रही एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेजी शाह की एक अलग पहचान है। एक्ट्रेस डेजी शाह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री होने के साथ साथ वो एक सफल डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। डेजी शाह ने अपनी कड़ी मेहनत के कारण ये मुकाम हासिल किया यही कारण हैं कि उनके टैलेंट को देख कर उन्हें बॉलीवुड के दबंद सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म में डेब्यू करने का अवसर मिला फिल्म ‘जय हो’ अभिनेत्री डेजी शाह आज अपना 37वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। डेजी शाह का जन्म एक गुजराती फैमिली में 25 अगस्त 1984 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से कम्पलीट हुई। यहां रहकर उन्होंने मिस डोंबिवली का खिताब भी जीता था। बॉलीवुड करियर का सफर तय करने से पहले वह एक बैक स्टेज डांसर थीं। सलमान खान की नजरों में आने के बाद उन्हें बॉलीवुड में एक बड़ा एक्सपोजर मिला।

डेजी शाह की डेब्यू 

डेजी शाह की डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी। उनकी सलमान के साथ केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई। एक्ट्रेस ने पहले बैकग्राउंड डांसर फिर डांसर ,डांसर से कोरियोग्राफर फिर कोरियोग्राफर से एक्टर का सफर तय किया, जो कि तय कर पाना थोड़ा मुश्किल है। अभिनेत्री का ये सफर कठिनाईयों से भरा था लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी।

डेजी शाह की नेटवर्थ

डेजी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट बनकर रही। खबरों की माने तो डेजी शाह की नेटवर्थ 185 करोड़ रुपए हैं। कोरोना से पहले डेजी शाह मूवी के लिए 3 करोड़ रुपए फीस लेती थी डेजी शाह के पास मुंबई में एक 3BHK फ्लैट भी है। इसके साथ उनके पास 90 और 70 लाख की दो कार भी हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की हैं।

Exit mobile version