News Room Post

42 साल के अमन गुप्ता के पास है बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा संपत्ति, शार्क टैंक के 1 एपिसोड का लेते थे लाखों

नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शोज में शार्क टैंक इंडिया(Shark Tank India) सबसे ज्यादा पॉपुलर है। लोग अपने सपने लेकर शो पर पहुंचते हैं और शार्क लोगों के सपनों पर निवेश करते हैं। शार्क की वजह से छोटे बिजनेस करने वालों को प्रेरणा मिलती है। शो में वैसे तो कई जज आते हैं लेकिन आज हम अमन गुप्ता (Aman Gupta) की बात करेंगे। शो करने से पहले और शो करने के बाद बिजनेसमैन की संपत्ति (Aman Gupta Net Worth)में बढ़ा उछाल देखा गया है। तो चलिए जानते हैं 42 साल के अमन गुप्ता कितने करोड़ के मालिक हैं।


कुल नेट वर्थ है 720 करोड़

शार्क टैंक इंडिया के जज और बोट के को-फाउंडर अमन (Aman Gupta Net Worth) की नेटवर्थ 720 करोड़ रुपये हैं। शार्क टैंक इंडिया के पर एपिसोड के वो 9 लाख रुपये चार्ज करते थे। ये उनका सीजन-2 का रेट हैं। इसके अलावा अमन( (Aman Gupta Car Collection) के पास कई लग्जरी गाड़िया हैं। अमन के पास BMWX1 है जिसकी कीमत 55 लाख है। इसके अलावा BMW-7 Series है, जिसकी कीमत 2.26 करोड़ है। अमन के पास Mercedes-Benz AMG GLE भी है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ है।


करोड़ों का है आलीशान घर

अमन गुप्ता( (Aman Gupta House) आलिशान घर के मालिक भी हैं। साउथ दिल्ली में उनका करोड़ों का घर है। माना जा रहा है साल 2024 में अमन अपने बोट बिजनेस को 4,000 करोड़ तक ले जाएंगे। वहीं शार्क टैंक इंडिया में अमन 9 करोड़ से लेकर 17 करोड़ तक का निवेश लोगों के साथ कर चुके हैं, जो अब उनके बिजनेस का हिस्सा है। बता दें कि अमन का करियर का काफी धमाकेदार रहा है। साल 2002 में वो चार्टर्ड अकाउंटेंट बने थे,जिसके  बाद 2005 में एडवांस मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर रहे। जिसके बाद साल 2016 में उन्होंने  BoAt की स्थापना की। इसके अलावा वो कई छोटे-छोटे बिजनेस में निवेश कर रहे हैं।

 

Exit mobile version