News Room Post

Malaika Arora: चलती ट्रेन पर छैय्या-छैय्या करने से 5 एक्ट्रेसेस ने किया था इनकार, जानिए कैसे मलाइका को मिला ये चांस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को उनकी फिटनेस के अलावा उनके डांस नंबर के लिए भी जाना जाता है। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट आइटम नंबर्स दिए। सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी एक्ट्रेस को सॉन्ग ‘छैय्या छैय्या’ से मिली, जिसमें उन्होंने चलती ट्रेन पर गजब का डांस किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने के लिए मलाइका मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी। मेकर्स ने इस आइटम नंबर के लिए किसी और एक्ट्रेस को अप्रोच किया था लेकिन बाद में ये गाना मलाइका पर फिल्माया गया। तो चलिए जानते हैं कि मलाइका से पहले मेकर्स ने किन एक्ट्रेस को अप्रोच किया था।

मलाइका नहीं थी मेकर्स की पहली पसंद

1998 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म दिल से, में उनके साथ मनीषा कोइराला भी नजर आईं थी। इस फिल्म को स्पेशल बनाने के लिए मेकर्स आइटम नंबर फिल्माना चाहते थे और उनकी पहली पसंद बी-टाउन की 5 एक्ट्रेसेस थी लेकिन सभी एक्ट्रेसेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। ये खुलासा फराह खान ने मलाइका अरोड़ा के शो मूविंग इन विद मलाइका में किया।


उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि मलाइका से पहले 5 एक्ट्रेस को इस गाने के लिए अप्रोच किया था लेकिन सब ने किसी न किसी कारण से मना कर दिया। इस लिस्ट में शिल्पा शिरोडकर, शिल्पा शेट्टी और बाकी 3 और एक्ट्रेसेस शामिल थी। फराह ने बताया कि  किसी एक्ट्रेस के पास डेट्स नहीं थी, किसी को ट्रेन पर डांस  करने में डर लग रहा था।

 


चलती ट्रेन पर मलाइका ने किया था डांस

फराह ने बताया कि हमारे मेकअप मैन ने बताया कि मलाइका अरोड़ा बहुत अच्छा डांस करती हैं जिसके बाद मलाइका ने चलती ट्रेन पर डांस करने के लिए हां किया, और हम बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे इस गाने के लिए। ये बात तो सभी जानते हैं कि दिल से का गाना छैय्या-छैय्या  सुपरहिट साबित हुआ था। आज भी इस गाने को बीट कर पाना नामुमकिन है। इस गाने को एआर रहमान और सुखविंदर सिंह ने गाया है।

Exit mobile version