News Room Post

Viral: 60 साल के दिहाड़ी मजदूर ने हिला डाला पूरा इंटरनेट, ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होना आम बात है। यूजर्स को क्या भा जाए..ये कहना बहुत ही मुश्किल है। बीते दिनों एक गुब्बारे वाली लड़की ने अपनी खूबसूरती से पूरा सोशल मीडिया हिला कर रख दिया था। अब एक दिहाड़ी मजदूर का ट्रांसफॉर्मेशन लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। मजदूर की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और वो एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल दिहाड़ी मजदूर का नाम मम्मिक्का है जिनकी उम्र 60 साल बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर छा गया 60 साल का दिहाड़ी मजदूर

किसी ने इस बात का अंदाजा नहीं लगाया होगा कि 60 साल के मम्मिक्का अपने लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देंगे।लुंगी और कमीज में अपना गुजर बसर करने वाले मम्मिक्का  को इस लुक में पहचानना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि मम्मिक्का  पहले से ही सोशल मीडिया पर लुंगी और कमीज में नजर आते रहे हैं। अब उनका नया अवतार देख हर कोई हैरान हैं। दरअसल एक फोटोग्राफर ने मम्मिक्का को मॉडलिंग का ऑफर दिया और उनकी पूरी कायापलट ही कर दी। लुंगी और कमीज में दिखने वाला मजदूर अब कोर्ट और महंगी गाड़ियों के आगे मॉडलिंग करता देखा गया।


मेकओवर ने बदल दी मम्मिक्का की जिंदगी

फोटोग्राफर शारिक वायलिल ने मम्मिक्का की कायापलट की है।उन्होंने ही उनके पीछे के छिपे हुनर को पहचाना है। फोटोग्राफर ने कई स्टाइलिश फोटोज शेयर की है जिसमें मम्मिक्का का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। ये लुक देख हर कोई हैरान और खुश है। यूजर्स भी अब फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गुब्बारे वाली खूबसूरत लड़की का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लड़की का ट्रांसफॉर्मेशन लुक काफी चर्चा में रहा था।

Exit mobile version