News Room Post

Aarya Season 2 Release: कब और कहा देख पाएंगे सुष्मिता सेन की ‘आर्या 2’, यहां जानें सारी डिटेल्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘आर्या’ (Aarya) में काम किया। ये सीरीज सुपरहिट रही। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसके दूसरे सीजन की मांग की गई। जिसके बाद मेकर्स ने इस क्राइम सीरीज के दूसरे पार्ट को रिलीज कर दिया। जिसके लिए फैंस काफी समय से एक्साइटेड थे। दरअसल, आज ‘आर्या’ का दूसरे सीजन (Aarya 2 Release) हो गया है। दर्शकों को इस सीरीज का काफी समय से इंतजार था। रिलीज के साथ ही इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी आते ही छा गया। दर्शकों को ये सीरीज काफी पसंद आ रही है।

‘आर्या 2’ फैंस को आई पसंद

आर्या 2 के कुल 9 एपिसोड है। जिसमें सुष्मिता काफी धमाकेदार अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके इस दमदार रोल को देखकर फैंस के होश उड़ रहे हैं। इस सीरीज की बात करें तो इसमें ड्रग्स की दुनिया दिखाई गई है, जिसमें सुष्मिता एक मां से डॉन बन जाती हैं। इस रोल में वो काफी कॉन्फिडेंट और निडर आ रही हैं। इसके दूसरे सीजन से भी इसी तरह की सक्सेस की उम्मीद है।

आज हुई ‘आर्या 2’ रिलीज

इस सीरीज के पहले पार्ट में सुष्मिता करती हुई नजर आई थीं और यही कारण था कि फैंस ने आर्या 2 के दूसरे सीजन की मांग की थी। लेकिन अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया। आज यानी 10 दिसंबर को ‘आर्या 2’ 12 बजे स्ट्रीम की जाएगी।

‘आर्या 2’ को कहां देखें ऑनलाइन

आर्या का पहला पार्ट डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उस समय रिलीज हुई थी जब कोरोना चल रहा था। इस सीरीज को उस समय काफी पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज हो गया है तो इसमें कुल 8 एपिसोड होंगे। लेकिन अगर आपको ये सीरीज देखनी है तो आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का पैक लेना होगा।

Exit mobile version