News Room Post

Happy Birthday Boney Kapoor: बॉलीवुड के शानदार फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का 67वां जन्मदिन आज, जब पहली पत्नी की दोस्त से कर ली थी शादी

Happy Birthday Boney Kapoor: बोनी कपूर ने दो शादियां की जिसमें उनकी पहली पत्नी का नाम मोना कपूर था, जो कि अब इस दुनिया में नहीं है और दूसरी पत्नी श्री देवी था। बोनी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे है।

नई दिल्ली। बोनी कपूर बॉलीवुड के शानदार फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने कई अच्छी फिल्मों को बनाया है। बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1955 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। इनके पिता का नाम सुरेंद्र कपूर और माता का नाम निर्मल कपूर है। इनके भाई अनिल कपूर और संजय कपूर भी बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है। बोनी कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। बोनी कपूर ने दो शादियां की जिसमें उनकी पहली पत्नी का नाम मोना कपूर था, जो कि अब इस दुनिया में नहीं है और दूसरी पत्नी श्री देवी था। बोनी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे है। ऐसे में आइए जानते है बोनी कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

बोनी कपूर की लव स्टोरी

खबरों के मुताबिक बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर थी जिनकी श्री देवी काफी अच्छी दोस्त थी तो उन्होंने श्री देवी को अपने घर में ही पनाह दी थी उस वक्त श्रीदेवी को बोनी कपूर अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि, उस वक्त श्री देवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थी लेकिन मिथुन को शक था कि श्री देवी और बोनी कपूर के बीच कुछ है जिसकी वजह से श्री देवी बोनी कपूर को राखी बांधने लगी थी। हालांकि, एक इंटरव्यू में मोना कपूर ने बताया कि उनकी 13 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी तब बोनी कपूर उनसे 10 साल बड़े थे उसके बाद बोनी ने उनसे आकर बताया कि उन्हें श्री देवी से प्यार हो गया है और उस दौरान श्री देवी के पेट में बोनी कपूर का बच्चा भी था जिसके बाद मोना कपूर टूट गई थी और उन्होंने बोनी को तलाक दे दिया उसी वक्त साल 1996 में बोनी कपूर ने श्री देवी से मंदिर में शादी कर ली।

बोनी का वर्कफ्रंट

बोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नो एंट्री’, ‘जुदाई’ और ‘वांटेड’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसके अलावा ‘तेवर’, ‘इटंस माई लाइफ’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’, ‘बेवफा’, ‘रन’, ‘कोई मेरे दिल से पूछे’, रन जैसी फिल्में दी है।

Exit mobile version