News Room Post

जन्मदिन से एक दिन पहले ही काजल राघवानी के पास लगा तोहफों का अंबार, फैंस का किया दिल से धन्यवाद

Special blog of Bhojpuri actress Kajal Raghwani's birthday: काजल ने एक-एक करके सारे गिफ्ट अनबॉक्स किए हैं। काजल की ब्लॉग पर फैंस खुशी मना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-बस यहीं #मुस्कान देखने के लिए हम सब ने गिफ्ट भेजा था, बहुत #सुकून मिलता है इसे देख के।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी की बड़ी स्टार हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर तो खूब एक्टिव रहती है लेकिन एक्ट्रेस खुद का यूट्यूब ब्लॉग भी बनाती है,जिसमें वो अपनी पर्सनल चीजों को फैंस के साथ शेयर करती हैं। काजल Kajal Raghwani Vlogs के नाम से अपना खुद का यूट्यूब चलाती है और अब एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन से पहले अपने तोहफे खोल दिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस के हालिया व्लॉग में क्या खास है।

 

काजल ने शेयर किया अनबॉक्सिंग वीडियो

काजल ने  Kajal Raghwani Vlogs पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो अपने जन्मदिन की बात कर रही हैं। बता दें कि काजल का जन्मदिन 20 जुलाई यानी कल है लेकिन अभी से उनके वेलफिशर्स ने एक्ट्रेस के लिए गिफ्ट भेजने शुरू कर दिए हैं। काजल ने ब्लॉग में अपने फैंस द्वारा भेजे गिफ्ट को रिवील किया है। वीडियो में काजल ने गिफ्ट भेजने वाले सभी फैंस का नाम लिया है और दिल से उनका धन्यवाद किया है। काजल में गिफ्ट में बड़े फोटो फ्रेम, हैंडबैग- जिसपर काजल का नाम लिखा है, वॉल स्टीकर, वॉलेट, डायरी, टेडीबियर जैसे तमाम गिफ्ट भेजे हैं।


फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई

काजल ने एक-एक करके सारे गिफ्ट अनबॉक्स किए हैं। काजल की ब्लॉग पर फैंस खुशी मना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-बस यहीं #मुस्कान देखने के लिए हम सब ने गिफ्ट भेजा था, बहुत #सुकून मिलता है इसे देख के। एक दूसरे ने लिखा-आपका विशेष दिन जल्द ही आ रहा है, काजू मैम। एक अन्य ने लिखा- आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं काजल मैम……मैम मुझे भी गिफ्ट भेजना है पता बता दीजिए। पोस्ट के नीचे फैंस काजल को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

Exit mobile version