News Room Post

Aamir Khan: आमिर खान हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

aamir khan

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी का ज्यादा कहर देखा जा रहा है। ऐसे में आज लोग हो या खास सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारें इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कोरोना पॉजिटिव (Aamir Khan Corona Positive) हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर दिया है।

इस बार में उनके स्पोक्सपर्सन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, ”मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वो ठीक हैं। जो भी कुछ बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं उन्हें भी एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट करना चाहिए और सारे रूल्स फॉलो करने चाहिए। आप सभी की विशेज के लिए शुक्रिया।”

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों से बॉलीवुड सेलेब्स भी नहीं बच पा रहे हैं। आमिर से पहले कार्तिक आर्यन, सतीश कौशिक, मनोज बाजपेयी, सिद्धांत चतुर्वेदी, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन, अनुपम खेर, संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। जिसमें उनके अपोजिट करीना कपूर खान हैं। फिल्म में मोना सिंह का भी अहम किरदार है। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक हैं। हालांकि, फिलहाल फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं हुई है।

Exit mobile version