News Room Post

YRKKH 16 March 2022: शादी का कार्ड देख आरोही को लगेगी मिर्ची, अक्षु-अभिमन्यु को मारेगी ताने!

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अक्षु-अभिमन्यु की शादी की तैयारियां चल रही हैं। दोनों परिवार मंदिर में मिलने का प्लान करते हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षु और अभिमन्यु दोनों डेट पर जाते हैं और क्वालिटी टाइम बिताते हैं। दोनों एक रोमांटिक डेट पर खूब सारी बातें करते हैं और एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करते हैं। अक्षु डेट के लिए कुछ खास इंतजाम करती है जिसके देखकर अभिमन्यु चौक जाता है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गोयंका और बिरला परिवार दोनों ही मंदिर में जाने वाले हैं जहां अक्षु-अभिमन्यु की शादी के पहले कार्ड की पूजा की जाएगी।

कायरव शादी के लिए बनाएगा प्यारा सा कार्ड

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षु-अभिमन्यु एक दूसरे से मंदिर जाने से पहले मिलते हैं जहां अभिमन्यु कहता है कि उसके लिए एक दिन भी इंतजार करना मुश्किल है। दोनों की बातों को हर्षवर्धन सुन रहा होता है और मन ही मन बड़बड़ाता है कि जब देखों अक्षु-अक्षु करता रहता हैं। वहीं कायरव अक्षु-अभिमन्यु की शादी का प्यारा सा कार्ड बनाता है तो बहुत ही सुंदर होता है। अक्षु आरोही को भी शादी का कार्ड दिखाती है लेकिन वो कार्ड को देखकर कुछ अच्छा रिएक्शन नहीं देती है। वहीं  कायरव एक हैंडमेड कार्ड बनाता है जिससे पूजा के लिए ही तैयार किया जाता है।


आरोही पर बरसेगा अभिमन्यु

शादियों की तैयारियों के बीच आरोही कार्ड को ही देखती है और दोनों के नामों को साथ देख बुरा फील करती है। आरोही घर में सभी को दिखाती है कि वो शादी को लेकर खुश है लेकिन वो खुशी उसके चेहरे पर नहीं दिखती है। आरोही कार्ड के साथ छेड़छाड़ करती है और अक्षरा की नाम की जगह अपना नाम लगा देती है। आगे के एपिसोड में आप देखेंगे कि आरोही का नाम देखकर अभिमन्यु चिड़ जाता है और मंदिर में सबके सामने खरी-खोटी सुनाता है।

Exit mobile version