News Room Post

Tv Serials Update 17 Dec 2022: अक्षरा के सामने आएगा आरोही की प्रेग्नेंसी का झूठ, परिवार के सामने फूटेगा भांडा

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि एक बच्चा का पीछा करते हुए अक्षरा जंगल के बीचों बीच पहुंच जाती है और रास्ता भटक जाती है। सभी लोग परेशान हो जाते हैं। सभी लोग अक्षरा को ढूंढते हैं लेकिन वो नहीं मिलती। अभिमन्यु को लगता है कि अक्षरा जंगल में है। वो जंगल में ढूंढने के लिए निकल जाता है। अभिमन्यु को एक कड़ा भी मिलता है जो अक्षरा का ही है। वहीं अक्षरा गिरकर बेहोश हो जाती है।

अक्षरा को बचा लेगा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा का बड़ी मुसीबत इंतजार कर रही है। जंगल में अक्षरा अपने होने वाले बच्चों के लिए हर परिस्थिति से लड़ती है और एक बड़ी लकड़ी को अपने ऊपर से हटाने में कामयाब होती है। अभिमन्यु भी अक्षरा को ढूंढता हुआ उसके पास पहुंच जाता है और अक्षरा को संभाल लेता है। अक्षरा की हालत देखकर वो घबरा जाता है लेकिन अक्षरा बिल्कुल ठीक है। उधर मंजरी को खुशी है कि अक्षरा सही सलामत वापस आ गई लेकिन उसे एक चीज का बुरा लगता है कि अक्षरा को अकेले जंगल में बच्चे के पीछे नहीं जाना चाहिए था। अभिमन्यु मंजरी को यकीन दिलाता है कि अक्षरा ऐसा कुछ नहीं करेगी जिससे कुछ गलत हो।

अक्षरा के सामने आया आरोही का झूठ

वहीं आरोही को बुरा लगता है कि सारी अटेंशन अक्षरा को मिल रही है। जिसके बाद चेकअप के लिए डॉक्टर आती है और अक्षरा का चेकअप करती है। मंजरी आरोही से कहती है कि वो भी अपना चेकअप करा ले। आरोही परेशान हो जाती है और झूठ बोलती है। अक्षरा और शेफाली को शक होता है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आरोही आईवीएफ सेंटर जाती है, जहां अक्षरा को पता चलता है कि आरोही प्रेग्नेंट नहीं है और वो सबसे झूठ बोल रही है।

Exit mobile version