News Room Post

Tv Serials Update 8 April 2023: अभीर की वजह से अपनी डेट कैंसिल करेगा अभिमन्यु, फिर आरोही का टूटेगा दिल

ये रिश्ता

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा अभीर के सारे डॉक्यूमेंट जमा करती है लेकिन डरती है।उधर अभिनव अचानक से अभीर का डिस्चार्ज करा लेता है क्योंकि उसे अस्पताल में बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। इस चीज को लेकर अक्षरा और अभिनव में बहस होती है जिसे अभिमन्यु समझ लेता है। अब खुद अभिमन्यु अभीर का इलाज घर से करेगा।

आरोही का होगा बर्थडे सेलिब्रेशन

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिनव के बीच अभीर को घर ले जाने को लेकर बहस हो रही है क्योंकि अभीर अस्पताल में खुश नहीं है। दोनों के झगड़े को अभिमन्यु सुन लेता है। अभिनव कहता है कि इलाज के साथ-साथ बच्चे का खुश रहना भी जरूरी है। अभिमन्यु कहता है कि अभीर को पूरा सपोर्ट मिलेगा,चाहे वो घर रहे या अस्पताल। जिसके बाद सभी लोग आरोही के जन्मदिन की तैयारी करते हैं और उसके लिए सरप्राइज केक बनाते हैं, हालांकि आरोही देख लेती है और सभी लोग उसे विश करते हैं। सबका प्यार देखकर आरोही के आंख में आंसू आ जाते हैं। अक्षरा भी आरोही के लिए गिफ्ट भेजती है। इसी बीच मंजरी आरोही और अभिमन्यु को डेट पर भेजने का प्लान करती है और अभिमन्यु भी हां कर देता हूं।

अभीर को पता चलेगा अपनी बीमारी का सच

उधर अस्पताल में अभीर परेशान है क्योंकि उसे नहीं पता है कि क्या हो रहा है। अभिमन्यु अक्षरा और अभिनव से कहता है जूनियर को सच बता देना चाहिए। अभिनव और अक्षरा हिम्मत करके अभीर को सच बताते है कि उसके दिल में छेद है जिसकी वजह से ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था। ये सुनकर अभीर रोने लगता है कि अब वो फुटबॉल नहीं खेल पाएगा लेकिन अभिनव कहता है कि डॉकमैन सब कुछ ठीक कर देंगे। अभिमन्यु अभीर के साथ बिजी है, जिसकी वजह से वो डेट पर नहीं जा पाएगा।

Exit mobile version