News Room Post

YRKKH 22 March 2022: मंजरी को नहीं बचा पाएगा अभिमन्यु! पुलिस को देखकर आरोही की हालत होगी खराब

YE RISHTA

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में गम का माहौल है। मंजरी का एक्सीडेंट हो गया है और हर कोई मंजरी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा और अभिमन्यु दोनों बाइक पर मंजरी को ढूंढने के लिए निकलते हैं। अभिमन्यु मां के नहीं मिलने की वजह से बेहद घबराया होता होता है। अक्षरा उसे संभालने की पूरी कोशिश करती है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी को ढूंढने में अभिमन्यु कामयाब होगा। अपनी मां की ऐसी हालत देखकर वो बुरी तरीके से घबरा  जाएगा। मंजरी की हालत बहुत खराब है और बिरला परिवार मंजरी के ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर देता है।

मंजरी की हालत है गंभीर

वहीं मंजरी के एक्सीडेंट की खबर गोयनका हाउस तक भी पहुंच जाती है। सभी लोग अस्पताल जाने का फैसला करते हैं। एक्सीडेंट की खबर सुनते ही आरोही बुरे तरीके से घबरा जाती है। उससे कही ना कही पक्का यकीन हो जाता है कि गाड़ी से मंजरी ही टकराई थी। पूरा गोयंका परिवार आरोही को डॉक्टर होने के नाते  अस्पताल जाने के लिए कहता है। आरोही अस्पताल पहुंची है जहां पुलिस पहले से ही मौजूद होती है। आरोही पुलिस को देखकर घबरा जाती है। आरोही ये पता लगाने की कोशिश करती है कि क्या पुलिस को कुछ पता चल पाया है।


पुलिस करेगी मामले की जांच

अभिमन्यु पुलिस से रिक्वेस्ट करता है कि जिसने भी उसकी मां की ये हालत की है वो बचना नहीं चाहिए। अभि कहता है कि आप जांच किए और पता लगाइए कि ये किसने किया है..मैं उसे छोडूंगा नहीं। अभि का गुस्सा देखकर आरोही डर जाती है। पुलिस वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ करती है। अक्षरा आरोही से पूछती भी है कि वो इतनी घबराई हुई क्यों हैं। अक्षु कहती है कि किसी ने मां को टक्कर मारी और वहां से भाग गया। जिसने भी ये किया है उसने ठीक नहीं किया।

 

Exit mobile version