News Room Post

Tv Serials Update 27 January 2023: सुपरहीरो बन अभिमन्यु बचाएगा अभिनव की जान तो प्रीता-अर्जुन की शादी तोड़ने के लिए अंजलि रचेगी षड्यंत्र

Tv Serials Update 27 January 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु और अभिनव को साथ में पीते हुए देखती है और गुस्सा करती है क्योंकि दोनों ही एक दूसरे को संभाल नहीं पाते हैं।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिनव का एक्सीडेंट हो गया है और डॉक्टर्स की स्ट्राइक है। ऐसे में अक्षरा अभिमन्यु को फोन मिलाती है। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन अपनी और प्रीता की शादी की तैयारियां करता है और उससे पहले ऋषभ और प्रीता का डिवोर्स होता है, जिसमें राखी का पूरा सपोर्ट होता है।

अभीर अभिमन्यु को बुलाएगा पापा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु और अभिनव को साथ में पीते हुए देखती है और गुस्सा करती है क्योंकि दोनों ही एक दूसरे को संभाल नहीं पाते हैं। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि वो जैसे पहले उसे छोड़कर गया था, आज भी चला जाए,क्योंकि उसके आने से हवा भी जहरीली हो गई है। अभिमन्यु नशे में भी अकड़ दिखाता है। अगले दिन अक्षरा अभिनव को लेने आती है क्योंकि वो खुद संभलने की हालात में नहीं है। घर जाकर वो उसे नींबू पानी देती है, साथ ही खूब डांट लगाती है। जिसके बाद अभिनव घर से बाहर जाता है तो उसका एक्सीडेंट हो जाता है।सारे अस्पताल बंद हैं और ऐसे में वो अभिमन्यु को फोन मिला देती है। उधर अभिमन्यु सोच में होता है तो फोन नहीं उठाता है। आने वाले एपिसोड में अभीर के कहने पर अभिमन्यु मदद के लिए आ जाता है।

प्रीता-अर्जुन की शादी तोड़ने के लिए अंजलि रचेगी षड्यंत्र

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन पंडित को लेकर प्रीता के घर पहुंचता है और जल्द से जल्द शादी का मुहूर्त निकालने के लिए कहता है। इस दौरान कोई भी शादी के लिए राजी नहीं है। दादी कहती है कि लगता है कि इस शादी से कोई खुश नहीं है। जिसके बाद अर्जुन प्रीता से सवाल करता है कि वो उससे शादी क्यों कर रही है। प्रीता भावनाओं में बहकर कहती है कि उसे उसका साथ अच्छा लगता है, जब वो आस-पास होता है तो, सब कुछ बहुत अच्छा होता है। यही सवाल प्रीता भी अर्जुन से करती है तो वो कहता है कि प्रीता के अलावा वो जिंदगी में कुछ सोच ही नहीं सकता है। प्रीता कहती है कि अब तुम्हें तंग करने का ऑफिशियल लाइसेंस मिल जाएगा। अर्जुन कहता है कि शादी के बाद अगर ज्यादा तंग किया तो छोडूंगा नहीं। उधर अंजलि अर्जुन और प्रीता की शादी तोड़ने के लिए पृथ्वी की मदद लेती है और वो हां भी कर देता है।

 

Exit mobile version