News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 August 2023: अभीर हुआ डिप्रेशन का शिकार, क्या बेटे को ठीक करने में अक्षरा का साथ देगा परिवार!

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। दर्शक इस सीरियल को काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि ये सीरियल सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। सीरियल के रिसेंट ट्रैक में अभिनव यानि कि एक्टर जय सोनी की एग्जिट हो चुकी है। अभिनव की मौत के बाद अभीर अपने पापा की याद में डिप्रेशन में चला गया है। तो वहीं अक्षरा ने अभिमन्यु की बेगुनाही सभी घरवालों के सामने लाकर उसे अभिनव की मौत के इल्जाम से बरी करवा दिया है। हालांकि, मुस्कान अभी तक अभिमन्यु को अपने भाई के मौत का दोषी मानती है। तो चलिए अब बताते हैं सीरियल में आज की कहानी।

अभीर हुआ डिप्रेशन का शिकार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर अपने पापा अभिनव की मौत से गहरे सदमे में है। वो चिरचिरा हो गया है और गुमसुम रहने लगा है। अभीर सिर्फ अपने पापा अभिनव की फेवरेट चाय और केक खा रहा है और सो रहा है। किसी की नहीं सुनता, न किसी की कोई बात मानता है। बस अपने में खोया रहता है। घर के सभी लोग उसे अपना दुश्मन लगने लगे हैं। अभीर के इस बदले हुए बिहेवियर से अक्षरा-अभिमन्यु समेत पूरा परिवार परेशान है।

वहीं रूही, आरोही और अभिमन्यु अभीर से मिलने आते हैं। तभी अभीर, अक्षरा और अभिमन्यु को जमीन पर गिरा मिलता है। उसके बाद अभिमन्यु उसकी जांच करता है, जिससे उसे लगता है कि अभीर डिप्रेशन में है। इसके बाद अक्षरा और अभिमन्यु मनोचिकित्सक से मिलने जाते हैं। ये डॉक्टर भी अभीर के डिप्रेशन में होने की पुष्टि कर देते हैं और उसका पूरा ख्याल रखने को कहते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि अभीर को घर में ख़ुशी का माहौल और अपनों की जरुरत है। वो इस वक़्त भीड़ में भी अकेला महसूस कर रहा है।

अभीर की कंडीशन जानने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु दोनों को बड़ा झटका लगता है। दोनों ये डिसाइड करते हैं कि अभीर को वो परिवार के सपोर्ट के बिना ठीक नहीं कर सकते। ऐसे में दोनों अपने परिवारों से बात करने जाते हैं कि वो सबकुछ भूलकर अभीर को ठीक करने में उनका साथ दें। अब दोनों परिवारों का इसपर क्या रिएक्शन होता है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

Exit mobile version