News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 July 2023: अभीर को मां की याद में आईं हिचकियां, अपने बेटे को लेने बिरला हाउस पहुंची अक्षरा!

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है। इस शो में इन दिनों अभीर की कस्टडी का ट्रैक चला रहा है जो इस शो के फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। शो के कल के एपिसोड में आपने देखा था कि अभिमन्यु अभीर को लेने के लिए गोयनका हाउस पहुंचता है। अभीर को लग रहा है कि उसके मम्मा-पापा उससे तंग होकर उसे अभिमन्यु के पास भेज रहे हैं, इसलिए वो अपने मम्मा-पापा से नाराज भी है और दुखी भी। भारी मन से अभीर अभिमन्यु के साथ जाने के लिए तैयार हो जाता है। तो चलिए अब बताते है आज के एपिसोड की कहानी…

अभिनव का हुआ बुरा हाल

आज शो के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अभीर को लेने गोयनका हाउस आता है। अभीर भारी मन लिए न चाहते हुए भी अपने डॉकमैन के साथ जाने को तैयार हो जाता है। अभिनव और अक्षरा समेत पूरा गोयनका परिवार अपने आंसुओं पर कंट्रोल कर अभीर को विदाई देता है। इधर अभीर के जाने के बाद अक्षरा और अभिनव का बुरा हाल है। जहां अक्षरा एक हफ्ते बाद अपने बेटे से मिलने के सपने सजाती है, तो वहीं अभिनव के लिए ये बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है कि उनका बेटा अभीर उनसे छिन गया है।

बिरला हाउस में अभीर का ग्रैंड वेलकम

उधर बिरला हाउस में अभिर का ग्रैंड वेलकम किया जाता है। अभिमन्यु अभीर के नए घर में सबसे उसका परिचय करवाता है। सब अभीर से मिलकर बहुत खुश हैं लेकिन इस सब के बीच अभीर की ख़ुशी तो गोयनका हाउस में ही छूट गई है। अभीर उदास और बेमन से सबसे मिलता है और मन ही मन सोचता है कि मुझे तो अपने मम्मी-पापा के साथ ही रहना है।

बिरला हाउस पहुंची अक्षरा

अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर और अक्षरा दोनों को एक साथ हिचकी शुरू हो जाती है। अभीर की हिचकी बंद होने का नाम ही नहीं लेती है। जिसपर बिरला परिवार आधी रात को परेशान हो जाता है। तभी अक्षरा वहां पहुंच जाती है। अक्षरा को देखकर अभीर सोचता है कि उसकी मां उसे लेने आई है। अब क्या अक्षरा अभीर को ले जाएगी या अभीर को बिरला हाउस में रहना पड़ेगा! ये जानने के लिए आपको अगले एपिसोड तक का इंतजार करना पड़ेगा।

Exit mobile version