News Room Post

Abhishek Bachchan -Aishwarya Rai rift: गले मिले…मुलाकात हुई..क्या बात हुई..! अभिषेक-सलमान को साथ देख यूजर्स को आई ऐश्वर्या की याद

नई दिल्ली। पास्ट में  ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का रिश्ता कैसा था..ये बात सभी जानते हैं। सलमान और ऐश्वर्या दोनों ही हम दिल दे चुके सनम फिल्म के दौरान से ही रिश्ते को लेकर सीरियस थे..लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर रिश्ता मंजिल तक पहुंचे। एक समय बाद सलमान और ऐश का रिश्ता इस कदर बिगड़ गया है कि दोनों की राहें अलग हो गई। पर्सनली दोनों कहीं साथ नहीं दिखते हैं लेकिन इतने विवाद के बाद भी कई बार अभिषेक बच्चन और सलमान खान के बीच भाईचारा देखा गया है। एक बार फिर दोनों स्टार्स को एक साथ मंच पर मिलते हुए देखा गया और यूजर्स ने दोनों के मजे ले लिए और ऐश्वर्या तक को नहीं छोड़ा।

आनंद पंडित के बर्थडे बैश में गले मिले अभिषेक- सलमान

सलमान और अभिषेक को आनंद पंडित के जन्मदिन में देखा गया। जहां दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को देखकर गले लगाया और दबी आवाज में बातें भी की। हालांकि दोनों ने क्या बातें कि ये वो वही बता सकते हैं लेकिन दोनों की इस वीडियो पर फैंस ने मजे ले लिए हैं। फैंस ऐश्वर्या को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं तो कह रहा है कि तलाक की खबरों के बीच सलमान खान अपना स्कोप ढूंढ रहे हैं। कुछ कमेंट्स ऐसे हैं कि आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

यूजर्स ने लिए मजे

एक यूजर ने लिखा- बच्चन परिवार के घर में एंट्री का रास्ता ढूंढते हुए सलमान भाई। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सलमान खान अभिषेक से मिलकर- तुम लोग ये फालतू का ड्रामा बंद करो..बेकार में होप जाग जाती है। एक अन्य यूजर ने लिखा-सलमान खान अभिषेक से मिलकर- तलाक कब ले रहे हो..क्या सोचा आगे का।

एक अन्य ने लिखा- अभिषेक ने सलमान से कहा- भाई आप ही सही थे…अब तलाक कैसे लेना है। वीडियो के नीचे आपके ऐसे तमाम कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि बीते हफ्ते ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन की खबरें आई थीं कि दोनों तलाक ले सकते हैं..लेकिन दोनों ने साथ दिख कर सबका मुंह बंद कर दिया।

Exit mobile version