News Room Post

Ranveer Singh-MS Dhoni Pics: ‘कंधे पर हाथ, गाल पर Kiss’, जब माही से मिले एक्टर रणवीर सिंह, फोटो वायरल

नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले वनडे विश्व कप 2023 का आज से आगाज हो गया है। 5 अक्टूबर को पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं विश्व कप की शुरुआत के बीच बॅालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में रणवीर सिंह धोनी को किस करते हुए नजर आ रहे है। फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टर ने खुद साझा की है। जिसमें रणवीर सिंह ने अपने आप को माही का बहुत बड़ा फैन बताया है।

वहीं रणवीर सिंह ने इंस्टा पर माही के सेल्फी लेते हुए 2 तस्वीर शेयर की है। जिसमें पहली फोटो में वो धोनी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है वहीं दूसरी फोटो पर रणवीर माही को किस करते हुए दिख रहे है। इसके साथ ही एक्टर ने माही के लिए खास बात भी लिखा है। रणवीर सिंह ने एमएस धोनी को टैग करते हुए लिखा, मेरा माही। अभिनेता ब्लैक कलर की टीशर्ट और एमएस धोनी ब्लू शर्ट में दिखाई दे रहे है। बता दें कि हाल में धोनी फोटो वायरल हुई थी। जिसमें वो अपने पुराने हेयरस्टाइल के साथ दिखा दिए थे।

 यूजर्स के रिएक्शन-

सोशल मीडिया पर धोनी और रणवीर सिंह की तेजी से वायरल हो रही है।  धोनी और रणवीर सिंह के वायरल फोटो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने लिखा गजब का आदमी है। दूसरे यूजर ने लिखा माही रिटायरमेंट के बाद भी छक्के मार रहे है। 

रणवीर सिंह भारत को पहला विश्व विजेता बनने वाले महान कप्तान कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म 83 को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म दीपिका पादुकोण, पकंज त्रिपाठी, ताहिर राज भासीन, जीवा, साकिब सलीम समेत कई सितारे नजर आए थे।

Exit mobile version