नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर आज अपने परिवार के साथ अपना बर्थडे मना रही हैं। बता दें कि फिलहाल श्रद्धा कपूर अपने कजन प्रियांक शर्मा की वेडिंग में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंची हुई हैं। बता दें कि प्रियांक श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोलाहापुरे के बेटे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा ने एक सोशल मीडिया पर मालदीव की खूबसूरत लोकेशन से अपनी वीडियो भी शेयर की थी जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बात करें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के करियर की तो उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म में उनका रोल कोई ज्यादा खास नहीं था। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे हालांकि ‘तीन पत्ती’ के फ्लॉप हो जाने से श्रद्धा को कोई पहचान नहीं मिली। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा से उन्हें खास पहचान मिली।
बता दें कि श्रद्धा कपूर जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी रही अच्छी डांसर और सिंगर भी है। श्रद्धा कपूर के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। जिसमें स्त्री 2, नागिन जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगी।