News Room Post

Swara Bhasker on Richa Chadha: सेना का अपमान करने वाली ऋचा चड्ढा के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, तो भड़के लोग ने सुना दी खरी-खरी

नई दिल्ली। भारतीय सेना का अपमान कर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) बुरी फंसती हुई दिखाई दे रही है। उनकी मुश्किलें कम होते नहीं दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां पूरा देश में ऋचा चड्ढा के ट्वीट को लेकर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लिबरल गिरोह उनके समर्थन में खुलकर ट्वीट कर रहे है और देश के सैनिकों के प्रति अपनी मानसिकता को दर्शा रहे है। पहले पूर्व अभिनेत्री नगमा, फिर प्रकाश राज और अब स्वरा भास्कर ने ऋचा चड्ढा के सपोर्ट में ट्वीट किया है। लेकिन फुकेर फेम ऋचा के समर्थन में ट्वीट कर स्वरा भास्कर लोगों के हाथों ट्रोल हो गई है। बता दें कि ऋचा चड्ढा ने मामला तूल पकड़ने के बाद पहले अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था फिर अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी। लेकिन विवाद खत्म होने की जगह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में स्वरा भास्कर ने उनके समर्थन में ट्वीट कर खुद अपनी फजीहत करवा बैठी।

बता दें कि शनिवार को स्वरा भास्कर ने अभिनेत्री के सपोर्ट में लिखा, ”ऋचा चड्ढा आपको शक्ति और प्यार!” अब उनका समर्थन कर वो बुरी तरह से घिर गई है। सोशल मीडिया उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए जमकर फटकार लगा रहे हैं। बता दें कि जून 2020 में गलवान घाटी में भारत के सैनिक और चीन की सेना के बीच हिसंक झड़प हो गई थी। जिसमें भारत के 20 जांबाज़ों ने अपनी जान गवां दी थी। वहीं चीन ने भी अपने 40 से ज्यादा सैनिक को खोया था। मगर चीनी ने कभी अपने आंकड़े नहीं बताए।

लोगों की प्रतिक्रियाएं-

राकेश नाम के एक यूजर ने स्वरा भास्कर पर तंज कसते हुए लिखा, ”पेमेंट लगता है इसे आज मिला इसलिए यह दो दिन पैसे का मोल भाव में समय निकाल दिया।”

Exit mobile version