News Room Post

Adipurush: रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रभास, अपने हीरो को सामने देख एक्साइटेड हुए फैंस

prabhas

नई दिल्ली। मचऑवेटेड फिल्म आदिपुरुष के रिलीज में कम ही समय बचा है और मेकर्स और स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में किसी तरह की कोई कमी नहीं करना चाहते हैं। प्रभास और कृति को देश के अलग-अलग मंदिरों में माथा टेकते देखा जा रहा है। अब प्रभास को आदिपुरुष प्री रिलीज इवेंट से पहले तिरुमाला मंदिर में देखा गया, जहां उन्होंने माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। फोटो सामने आने के बाद प्रभास सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई प्रभास की सादगी की तारीफ कर रहा है।

सोशल मीडिया पर छा गए प्रभास

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक्टर प्रभास ट्रेंड कर रहे हैं। एक्टर को तिरुमाला मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर एक्टर की मंदिर में दर्शन करते हुए कई सारी फोटोज और वीडियोज को देखा जा रहा है। वीडियो में प्रभास ने व्हाइट कुर्ता और पजामा के साथ लाल रंग का पटका भी पहना है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। प्रभास कल देर रात मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। अब मंदिर में प्रभास को देखकर दर्शकों की भीड़ लग गई। फैंस एक्टर की एक झलक देखने के लिए बेताब दिखे। प्रभास को देखकर यूजर्स अलग-अलग  तरीके से रिएक्ट भी कर रहे हैं।

फैंस हुए एक्साइटेड

एक यूजर ने लिखा- मैंने पहली बार तिरुमाला में प्रभास को इतना उत्साहित देखा है…। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा-पैन इंडिया मेगा स्टार #प्रभास अन्ना ने वीआईपी ट्रीटमेंट को ब्रेक आम लोगों की तरह दर्शन किए हैं। एक अन्य ने लखा- प्री-रिलीज़ इवेंट से पहले तिरुपति में सुभाप्रथा दर्शन के लिए प्रभास। बता दें कि फिल्म 16 जून को रिलीज होने वाली हैं और रिलीज में 2 हफ्तों से भी कम का समय बचा है। फिल्म पैन इंडिया फिल्म होने वाली है, जिसे 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म भारत के अलावा विदेशों में भी बिग स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी।

 

Exit mobile version