News Room Post

KL Rahul’s wedding: 3 महीने बाद क्रिकेटर केएल राहुल के घर बजेगी शहनाई, जानिए इस पर क्या बोले सुनील शेट्टी

KL Rahul's wedding: इंटरनेट पर हर तरफ एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरें इंटरनेट पर छाई है। बताया जा रहा है कि अगले तीन महीने में अथिया और टीम इंडिया के उपकप्तान शादी के बंधन में बंध जायेंगे।

नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड का क्रिकेट से पुराना नाता है। अक्सर क्रिकेटर और बॉलीवुड की अदाकाराओं के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर की जोड़ी बनी, जिनमें से कई तो सफल रहीं तो वहीं बहुत सी जोड़ियां ऐसी भी रहीं जिन्होंने बीच में ही दम तोड़ दिया। इन दिनों फिल्मी जगत की दुनिया से सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी की शादी के चर्चे हैं। इंटरनेट पर हर तरफ एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरें इंटरनेट पर छाई है। बताया जा रहा है कि अगले तीन महीने में अथिया और टीम इंडिया के उपकप्तान शादी के बंधन में बंध जायेंगे। केएल राहुल और अथिया की वेडिंग की खबरों पर अब अथिया के पिता सुनील शेट्टी का जवाब आ चुका है।

अथिया की शादी पर क्या बोले पिता सुनील शेट्टी 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले तीन सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। वहीं अब अपने रिश्ते को लेकर दोनों काफी ओपन हो चुके हैं। और कई बार उन दोनों को एक साथ कैमरे में भी कैद किया गया है। हाल ही में क्रिकेटर के माता पिता मुंबई में अथिया से मिले थे। इसके बाद खबरें आने लगी कि अथिया और केएल राहुल शादी करने वाले है। चारो तरफ से अथिया की वेडिंग की खबरें सुनने के बाद सुनील शेट्टी ने इसकी सच्चाई बयां की है।

अफवाहों पर रोक

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और बेटी अथिया की शादी की खबरों को अफवाह बताकर उसे खारिज कर दिया है। वहीं सुनील शेट्टी का कहना है कि फिलहाल अथिया की शादी की कोई प्लानिंग नहीं है ना ही इसकी कोई तैयारी चल रही है। सुनील शेट्टी के स्टेटमेंट से ऐसा लग रहा है कि केएल और अथिया की वेडिंग की खबर झूठी थी। वहीं खुद आथिया ने शादी को खबरों को गलत बताकर अपनी इंस्टास्टोरी पर लिखा- उम्मीद है कि हमें भी इनवाइट किया जाएगा शादी में….।

Exit mobile version