News Room Post

Priyanka Chopra Nick Jonas: शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

priyanka nick jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वो और निक जोनस (Nick Jonas) माता-पिता बन गए हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। हालांकि अभी तक इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें लड़का हुआ है या लड़की लेकिन उनके फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि वो पैरेट्स बन गए हैं।

बच्चे के बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में लिखा है कि हमें इसकी पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से माता-पिता बने हैं। हम इस खास वक्त में आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं। हम अपने परिवार पर ध्यान दे रहे हैं। बता दें, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनका नाम भी ट्रेंड हो रहा है साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Exit mobile version