News Room Post

Prajakta Koli: लंबे रिलेशनशिप के बाद जुग-जुग जियो एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने की सगाई, ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की फोटो

prajakta

नई दिल्ली। बॉलीवुड में शादियों का दौर शुरू हो चुका है। इसी महीने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान भी अपने मंगेतर नूपुर शिखरे से शादी करने वाली हैं। अब जुग-जुग जियो और नियत जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली हैं। इस बात की अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए की है। उन्होंने अपनी रिंग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


शेयर की सगाई की प्यारी फोटो

प्राजक्ता कोली पेशे से YouTuber हैं जो अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए जानी जाती हैं। YouTuber पर फेमस होने के बाद प्राजक्ता ने फिल्मों में हाथ आजमाया और वो आज का जाना-माना चेहरा बन गई हैं। एक्ट्रेस ने वृषांक खनाल से सगाई की है, जिसके साथ वो लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस अपने बीएफ के साथ सोशल मीडिया पर प्यारी-प्यारी फोटोज डालती रहती थी। अब एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए दिल छू लेने वाली फोटोज डाली हैं। उन्होंने अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए लिखा-  वृषांक खनाल अब तुम मेरे एक्स ब्वॉयफ्रेंड हो…।


फैंस ने लुटाया दिल खोलकर प्यार

एक्ट्रेस के पोस्ट पर सभी बॉलीवुड स्टार्स और फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। अनिल कपूर, सुनील शेट्टी,वरुण धवन, भूमि पेडनेकर समेत कई स्टार्स ने एक्ट्रेस को बधाई दी है। वरुण ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपनी बधाई दी है, जबकि अनिल कपूर ने लिखा- “बधाई!!! हमेशा जुगजुगजीयो। वहीं मनीष पॉल ने लिखा- बधाई हो दोस्तों!!! शुभकामनाएँ। फैंस भी कपल को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को फिल्म जुग जुग जियो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने वरुण धवन की बहन का रोल प्ले किया था।

Exit mobile version