News Room Post

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: अरबाज खान के बाद अब अर्जुन कपूर से अलग हुईं मलाइका अरोड़ा!, ऐसी है चर्चा

mlayka arora

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के ऐसे कपल्स में शामिल हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। कभी मलाइका, अर्जुन की किसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर खास कमेंट करती है तो कभी अर्जुन। वैसे तो दोनों ही एक दूसरे को स्वीकार कर चुके हैं लेकिन अब भी कई बार दोनों अपनी उम्र के गैप को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। अगर आप भी अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के फैंस है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल कहा जा रहा है कि अब ये कपल अलग हो गया है। इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग भी कर लिए हैं। लेकिन ऐसा कहा क्यों जा रहा है ये आपको बताते हैं।

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक सूत्रों ने ये बताया है कि, “पिछले छह दिनों से मलाइका घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका बहुत दुखी हैं और दुनिया से वह कुछ समय के लिए दूर रहना चाहती हैं। वहीं, अर्जुन कपूर भी पिछले कुछ दिनों से मलाइका से मिलने नहीं गए हैं। कुछ तीन दिन पहले ही अर्जुन कपूर अपनी बहन रिया कपूर के घर गए थे, जहां डिनर रखा गया था। मलाइका के घर के पास ही रिया रहती हैं, उसके बावजूद भी अर्जुन अपनी लेडी लव से मिलने नहीं गए। मलाइका भी इस तरह के फैमिली डिनर्स अर्जुन संग ज्वॉइन करती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।”

आपको बता दें, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि अर्जुन कपूर मलाइका के आस-पास हों और उनसे मिलकर ना गए हों। वो हमेशा से ही अपनी लेडीलव से मिलकर ही घर के लिए निकलते थे लेकिन उस दिन ऐसा ना होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर खबरें गर्म है। दोनों को लेकर कहा जा रहा है कि इनके रिश्ते में खटास आ गई है। खैर अब जो भी हो सच्चाई क्या है ये तो खुद अर्जुन कपूर और मलाइका ही बता सकते हैं। ऐसे में अब हमें उनके सामने आने का इंतजार करना होगा।

अर्जुन कपूर ने बताई हकीकत…!

वहीं, आज जिस तरह से पूरे दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका की ब्रेकअप की खबरों तूल पकड़े रहा था, उसे लेकर आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ऐसे अफवाहों के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। आप लोग इन खबरों रूमर पर ध्यान न दें। खुश रहे। बता दें कि आज ट्विटर पर अर्जून कपूर और मलाइका ट्रेंड कर रहा था।

Exit mobile version