News Room Post

Shehnaaz Gill: मुंबई आने के बाद शहनाज गिल का फैंस कर रहे जमकर स्वागत, सोशल मीडिया पर बरसा रहे प्यार

shehnaaz

मुंबई। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कनाडा से मुंबई लौट आई हैं। रविवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपनी फिल्म के लिए वो कनाडा में थीं। जहां से वो आज लौटी हैं। ऐसे में उनके मुंबई लौट आने पर फैंस काफी खुश हैं और दिल खोलकर उनका वेलकम कर रहे हैं। ट्विटर पर आज “SHEHNAAZ APKA SWAGAT HAI” ट्रेड कर रहा हैं। यूजर्स उनके आने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शहनाज गिल काफी समय से कनाडा में थीं, जहां वो अपनी आने वाली फिल्म ‘हौसला रख’ की शूटिंग में बिजी थीं। वहां से वो फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। लेकिन अब वो भारत लौट आई हैं। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Exit mobile version