News Room Post

Sonu Sood रिक्शा चलाने के बाद अब तंदूर पर रोटी बनाते आए नजर, वीडियो वायरल

sonu sood

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपन फैंस के लिए अपनी वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं वो अपने फैंस को रिप्लाई भी देते रहते हैं। इन दिनों उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो तंदूर पर रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। हर बार की तरह उनका ये वीडियो भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सोनू सूद ने तंदूर पर रोटी बनाते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘रोटी दाल फ्री में, सोनू सूद द ढाबा।’

वीडियो में रोटी बनाते हुए सोनू कहते हैं-‘बॉस रोटी तैयार हैं, मशहूर है सोनू सूद का ढाबा, पिछली बार पंजाब में लगा था तब तंदूर छोटा था इसलिए रोटी सस्ती थी, लेकिन इस बार रोटियां महंगी हैं। बॉस, सीख रहे हैं, एक बार सोनू सूद की बनी रोटी खा लीं तो कहीं और नहीं जाओगे, यह पक्का है। हम बहुत तेज रोटी बनाते हैं, इसलिए जल्दी और पंजाब के मोगे की रोटियां खाओ।’

सोनू सूद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद  किया जा रहा है। देखते ही देकते ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो पर एक्टर के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सोनू एक दूधवाले का रिक्शा चलाते नजर आए थे।

Exit mobile version