News Room Post

खेती करने के बाद अब भाईजान ने पकाया चूल्हे पर खाना, वीडियो वायरल

SALMAN KHAN

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) का देसी अंदाज फैंस को काफी पंसद है। पनवेल फार्म हाउस में जब उन्होंने खेती की तो उसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। लोगों को उनका ये अंदाज काफी भाया था। अब उनका एक और वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें वो चूल्हे पर खाना पकाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ पॉलिट‍िश‍ियन और एक्ट्रेस बीना काक (Beena Kak) भी नजर आ रही हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना है।

बीना काक ने सलमान का ये वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके अब तक हजारों व्यूज मिल चुके है। इस वीडिो को काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें सलमान चूल्हे पर खाना बनाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बीना काक भी खड़ी हैं। दोनों साथ में काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में बीना सलमान को मसाले की कटोरी देती हैं, जिसके बाद सलमान उनसे पूछते हैं कि ये क्या है, ये दही और भूसा है। इसके बाद दोनों हंस पड़ते हैं। सलमान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके खाने बनाने का स्टाइल भी लोग पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 50 हजार व्यूज मिल चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये सलमान का पुराना वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है।

बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में बेहद सादगी से अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इससे पहले सलमान खान ने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर नोटिस लगाकर बता दिया था कि वह इस बार बर्थडे के मौके पर वह यहां नहीं होंगे। इसलिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि वह ऐसे में उनके घर के बाहर भीड़ इकट्ठा ना करें। सलमान खान ने कोरोना की वजह से इस तरह की अपील की थी।

Exit mobile version