नई दिल्ली। भोजपुरी क़्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के अवसर पर आज सभी ने सोशल मीडिया पर आम्रपाली को बधाइयां दी है। तो चलिए बताते हैं जन्मदिन के अवसर पर आम्रपाली से जुड़ी कुछ खास बातें।
गोरखपुर की रहने वाली हैं आम्रपाली:
आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आम्रपाली का जन्म 11 जनवरी, साल 1987 को हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल से की थी। आम्रपाली ने इमैजिन टीवी के फेमस शो ”पलकों की छांव में” सुमन की मुख्य बी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा आम्रपाली ने ज़ी टीवी पर सात फेरे और मायका में अभिनय किया। वह मेरा नाम करेगी रोशन में भी दिखाई दी थी।
रातों रात बनी भोजपुरी क़्वीन:
टीवी इंडस्ट्री में सिक्का न चलने पर आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख किया। साल 2014 में आम्रपाली पहली बार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग भोजपुरी फिल्म ”निरहुआ हिंदुस्तानी” में नजर आईं। पहली ही फिल्म से दुबे को अपार सफलता मिली जिसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बॉर्डर, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ चलल लंदन, जय वीरू, शेर सिंह, आशिकी, लवविवाह.कॉम और डोली सजा के रखना जैसी सक्सेसफुल फिल्मों की बदौलत आम्रपाली ने खुद को भोजपुरी जगत की लीडिंग एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया।
आज आम्रपाली दुबे को भोजपुरी जगत की क़्वीन के रूप में जाना जाता है। आम्रपाली और निरहुआ की ऑनस्क्रीन जोड़ी को भोजपुरी जगत की सबसे सफल और लोकप्रिय जोड़ी माना जाता है। आज जन्मदिन के अवसर पर हम एक्ट्रेस के सफल करियर और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।