नई दिल्ली। पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस और बेबाक अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। शहनाज का ग्लैमर भी देखने लायक होता है। शहनाज गिल पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। शहनाज गिल के चर्चे भारत में होना तो आम बात है लेकिन अब अभिनेत्री पाकिस्तान में भी मशहूर हो गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान में शहनाज के लोकप्रियता की वजह क्या है?
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक सैलून के बाहर खड़े पैपराजी से मस्ती भरे अंदाज में कहती हैं कि उनकी वजह से शहनाज के एक हजार रुपये खर्च हो गए, क्योंकि उन्हें स्ट्रेटनिंग करानी पड़ गई। शहनाज की इस मासूमियत ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता है बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस याशमा गिल ने भी एक्ट्रेस की वीडियो पर कमेन्ट कर किया है।
याशमा गिल के शहनाज की फ़ोटो पर कमेन्ट करते ही पकिस्तानी वेबसाईट पर शहनाज गिल की चर्चा तेज हो गई। लोग एक्ट्रेस के बारे में बातें करने लगे और उनपर अपना प्यार लुटाने लगे। पाकिस्तानी अदाकारा ने शहनाज की वीडियो पर जो रिएक्शन दिया था उसका स्क्रीनशॉट लेकर पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था।
वहीं अगर शहनाज गिल के वर्कफ्रन्ट की बात करें तो शहनाज इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भी किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक शहनाज इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।