नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह की तूती बोलती है। पवन सिंह ने इस साल लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ा था। एक्टर ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था हालांकि पवन सिंह को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब पवन सिंह दोबारा भोजपुरी फिल्मों और गानों की तरफ लौट चुके हैं। आते ही पवन सिंह ने अपना नया गाना ”सड़िया बुलूकिया” रिलीज कर दिया है। इस गाने में एक्टर भोजपुरी हसीना शालिनी संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि क्या है पवन सिंह के इस गाने में खास!
पवन सिंह का गाना ”सड़िया बुलूकिया” रिलीज:
पवन सिंह का नया गाना आज यानी 21 जून को सुबह-सुबह रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स निक्की निहाल ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।
गाने में पवन सिंह के साथ ब्लू साड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस क़्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। बता दें कि इस गाने ने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। अभी इसे रिलीज किये 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इस खबर को लिखे जाने तक यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 569K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने के वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में शालिनी ब्लू कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जबकि पवन सिंह कभी व्हाइट तो कभी ब्लू कुर्ते में शालिनी के साथ कॉर्डिनेट करते बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। गाने में पवन शालिनी की तारीफ़ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब भी वो ब्लू साड़ी पहनती हैं बेहद हसीन लगती हैं। इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। ये गाना आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा।