News Room Post

Bollywood: रणवीर के बाद उर्फी और मलाइका अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, देश में अश्लीलता फैलाने के आरोप में हो सकती है FIR

नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा मुश्किलों में फंसती दिख रही हैं। इन दोनों एक्ट्रेस पर ही देश में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है। सोशल एक्टिविस्ट और गैर सरकारी संगठन ने दोनों अदाकारा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कमिश्नर को एक लेटर मिला है। साथ ही सबूत के तौर पर इनकी कुछ तस्वीरें भी दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो शिकायतनामा संगठन ने सौंपा है, उसमें लिखा है कि मलाइका अरोड़ा और उर्फी जावेद भारतीय संस्कृति के खिलाफ जा रही हैं जिससे युवाओं को गलत संदेश मिल रहा है। देश की महिलाओं को देवी कहा जाता है। इसलिए इन दोनों की हरकतों के लिए तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज की जाए।

उर्फी जावेद-मलाइका अरोड़ा पर कसा शिकंजा

खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की एक-से-एक अतरंगी फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। हाल के दिनों में वह सेमी न्यूड नजर आई हैं। जिसके बाद उनकी कई बार आलोचना भी हुई है। हालांकि, पहले भी उनके कपड़ों को लेकर लोग तरह-तरह की बातें हुई हैं। लेकिन उन्हें इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता और वह उन्हीं कपड़ो को पहनती है जो उन्हें पसंद आते है। वहीं, मलाइका अरोड़ा भी पीछे नहीं रहती हैं। वह भी कुछ हद तक उर्फी को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। इसलिए एनजीओ ने उनको भी लपेटे में ले लिया है।

शिकायतनामा में क्या लिखा है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो शिकायतनामा संगठन ने सौंपा है, उसमें लिखा है कि उर्फी जावेद  और मलाइका अरोड़ा भारतीय संस्कृति के खिलाफ जा रही हैं जिससे युवाओं को गलत संदेश मिल रहा है। देश की महिलाओं को पूजा जाता है उन्हें देवी का स्वरुप माना गया है। इसलिए इन दोनों की हरकतों के लिए तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज की जाए। बता दें कि इसके पहले एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। उनके न्यूड फोटोशूट की फोटो सामने आई थीं, जिसके बाद हर कोई उसी बारे में ही बातें कर रहा था। कुछ ने उन्हें कहा कि कपड़े डोनेट करने शुरू किए तो कुछ ने कहा कि इन फोटोज से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

 

Exit mobile version