News Room Post

काम से ब्रेक लेकर सुकून की तलाश में निकली अक्षरा सिंह, पहाड़ों के बीच ले रहीं आनंद, देखें Photos

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-कऱोडों चाहने वाले हैं। हर कोई अक्षरा की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा की है। बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मनाने पहुंची है। तो चलिए नजर डालते हैं अक्षरा सिंह की वेकेशन की तस्वीरों पर…

अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज:

अक्षरा सिंह इन दिनों कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं जहां से एक्ट्रेस ने अपनी खूब सारी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में अक्षरा कश्मीर की 13 डिग्री के टेम्प्रेचर में अलाव का आनंद उठाती नजर आ रही हैं। बोनफायर का आनंद उठाती हुई अक्षरा जींस और हूडी में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह अपने दोस्तों के साथ कश्मीर पहुंची हैं। कश्मीर की ट्रिप पर निकलते हुए अक्षरा ने तस्वीर पोस्ट की जिसके साथ कैप्शन में लिखा- ”अगर केहू रोक सकेला, ता रोके कोई…. आज की पार्टी कश्मीर में होई” इसके बाद अक्षरा कश्मीर पहुंची और अब यहां अपना वेकेशन एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि कश्मीर जाने से पहले अक्षरा सिंह आज़मगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के चुनाव प्रचार के लिए आजमगढ़ पहुंची थी जहां एक्ट्रेस का भव्य तरीके से स्वागत किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पहला लुक भी रिलीज कर दिया गया है।

Exit mobile version