News Room Post

Ananya Panday: तीन साल ईशान खट्टर को डेट कर ब्रेकअप के बाद अब अनन्या की जिंदगी में हुई नए हैंडसम हंक की एंट्री, जानें कौन है वो खास

नई दिल्ली। स्टूडेंट ऑफ दी ईयर-2 के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे ‘लाइगर’ से सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस का कल ही फिल्म से नया गाना रिलीज हुआ है जिसमें एक्ट्रेस और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हॉट केमिस्ट्री देखी गई। हालांकि इस बार एक्ट्रेस अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की लाइफ में किसी हैंडसम हंक की एंट्री हो चुकी है और वो हैंडसम हंक कौन हैं..ये हम आपको बताएंगे।

डेटिंग की खबरों ने पकड़ा जोर

ये बात तो सभी जानते है कि करियर की शुरुआत से ही अनन्या पांडे का नाम लगातार  शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान कट्टर से जोड़ा गया था। दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे आम थे। हालांकि दोनों स्टार्स में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। कुछ समय बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी। अब अनन्या का नाम नए बॉलीवुड स्टार के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या अब आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखा गया था। कहा जा रहा है कि दोनों ने हाल ही में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है और दोनों  का रिलेशनशिप पहले से काफी गहरा हो गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।

एक्ट्रेस की झोली में हैं कई फिल्में

बात करें काम की तो एक्टर साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘लाइगर’ में दिखने वाली हैं। इस फिल्म से उनका नया गाना भी रिलीज हुआ है। ये एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। इसके अलावा अनन्या ‘खो गए हम कहां’ फिल्म में भी दिखने वाली हैं। जिसमें उनके साथ लीड रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी दिखने वाले हैं। गौरतलब है कि आदित्य राय कपूर को डेट करने से पहले अनन्या ईशान खट्टर को तीन साल तक डेट कर चुकी हैं।

Exit mobile version